बदायूं के कस्बा ककराला में बिना अनुमति मस्जिद निर्माण के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मस्जिद को सील करने गए पुलिस से कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की थी। मस्जिद का निर्माण कराने वाले डॉ. मुंतजिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि डॉ. मुंतजिर को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।