बदायूं जनपद में मंगलवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर गेहूं, सरसों और दलहनी फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के चलते कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। उधर, बारिश के साथ कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।