फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में पत्नी के साथ सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। बिल्सी थाना इलाके के गांव जरसैनी में शनिवार देर रात मुर्गी फार्म पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान किसान के साथ दूसरी चारपाई पर उसकी पत्नी भी सो रही थी। रविवार तड़के ग्रामीणों को हत्या की जानकारी हुई। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। साथ ही किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या क्यों और किसी रंजिश में की गई है। इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, संभल जिले के बहजोई थाना इलाके के गांव छपरा निवासी रामपाल (50) पुत्र बसंती की बहन की ससुराल बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसैनी में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें