बदायूं में सावन के अंतिम सोमवार होने के कारण हजारों शिवभक्त कछला से गंगाजल भरकर लाए, जिन्होंने सोमवार को शहर के बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत जिले के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया। अंतिम सोमवार को शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह रहा। जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शहर के गौरी शंकर देवालय, बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत कई शिवालयों में दिन भर शिवभक्तों की लाइन लगी रहीं। उधर, ग्रामीण इलाकों के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र आदि भी जमकर बिके।