बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार को हुए हादसे के बाद कछला के मोहल्ला मुरावन नगला में मातम पसरा है। बृहस्पतिवार को डालचंद्र के परिवार की चार महिलाओं की अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कछला गंगा घाट पर चार महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया।