फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में सीएम योगी के कार्यक्रम के मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं सांसद संघमित्रा मौर्य

बदायूं क्लब मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब राज्यमंत्री गुलाब देवी के पास बैठीं सांसद संघमित्रा मौर्य भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। मंच के सामने ही मीडिया के कैमरे थे, उनके आंसू कैमरों में कैद हो गए। कुछ ही देर में सियासी हलकों में सवाल खड़े हुए और चर्चाएं चल पड़ीं। लोग कहने लगे कि संघमित्रा का टिकट काटकर भाजपा ने दुर्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसलिए उनकी आंखों में आंसू आए लेकिन खुद संघमित्रा ने इसे गलत ठहराया। अमर उजाला से बातचीत में संघमित्रा ने कहा कि यह सही है कि मुख्यमंत्री के आने के पहले मेरी आंखों में आंसू आ गए थे लेकिन इसका सियासी मतलब नहीं है। मेरे बगल में राज्यमंत्री गुलाब देवी थीं। वो मुझे राजा दशरथ की कहानी सुना रही थीं। कहानी सुनाते-सुनाते कुछ भावनात्मक पल आया, जिसकी वजह से आंसू आ गए थे। इसके अर्थ न निकाले जाएं। बता दें कि संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। भाजपा ने इस बार उनकी जगह बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें