फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमें बैठा गुंडा

बदायूं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सहसवान और बिल्सी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाते हैं और चाचा भतीजे से कहते हैं, अब मेरा बेटा आदित्य यादव प्रत्याशी होगा। सपा में कोई पता नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा। यह हाल केवल बदायूं का नहीं पूरे प्रदेश का है। सपा सफा है। सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस गाड़ी पर लगा सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में गुंडा बैठा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के गठबंधन के बाद भी जनता ने कमल खिलाया नहीं होता तो रामलला का मंदिर नहीं बन पाता। यह राष्ट्र का मंदिर हैं, सामाजिक एकता का मंदिर, हिंदू रामलला को भगवान के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें