बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में सोमवार को नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी रूदायन भेजा, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।