फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ गंगाजल लेकर निकले कांवड़िये, 15 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक

बदायूं में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के कछला घाट पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार दोपहर शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र के कांवड़िये देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर कछला घाट पर पहुंचे। 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ उन्होंने कछला घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की तो देखने वालों की भीड़ लग गई। कांवड़ियों ने बताया कि वे लोग 15 अगस्त को मदनापुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर तक वे पैदल ही पहुंचेंगे। तिरंगा कांवड़ यात्रा रास्ते में लोगों का आकर्षण बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें