फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चारा मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 24 Jun 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव वस्तुईया में बुधवार को हादसा हो गया। घर पर पशुओं के लिए चारा काटते समय 53 वर्षीय किसान सर्वेश का संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन की चपेट में आ गए। परिजनों ने इंजन बंद किया, तब तक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से दहगवां सीएचसी ला रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

थाना जरीफनगर के ग्राम वस्तूईया निवासी सर्वेश (53) रोज की तरह अपने घर पर पशुओं का चारा काटने के लिए मशीन चला रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे मशीन की चपेट में आ गए थे। सूचना पर सीएचसी पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सर्वेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के मुखिया की मौत से ग्रामीणों में भी शोक है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें