कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के हाथियों के निशाने पर सीमावर्ती खेतों में गन्ने की फसल है। बुधवार की रात्रि में पुराना कालागढ़ की नई बस्ती के निकट खेतों में हाथियों ने गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। किसान मूला का कहना है कि जंगली जानवरों से वह बहुत परेशान है। अब हाथी भी खेतों में आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।