फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नगीना के श्री मुक्तेश्वर नाथ मंदिर से निकला सुप्रसिद्ध परंपरागत रामडोल का जुलूस, झाकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित और नगीना का सुप्रसिद्ध परंपरागत रामडोल का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ से प्रारंभ हुआ। रामडोल जुलूस में चार आकर्षक व मनोहारी झांकियां, एक भगवान श्री कृष्ण का डोला, नौ अखाड़े व एक बैंड शामिल रहा। इससे पहले रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामडोल जुलूस में शामिल होने वाली चार झांकियां कोतवाली मार्ग स्थित साहू ट्रेडर्स से तैयार हो कर बैंड बाजे के साथ बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल उर्फ आले, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, सौरभ मित्तल, राजकुमार विश्नोई, सचिन विश्नोई, मोहित गोयल, आलोक चौधरी, ट्विंकल अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा आदि के नेतृत्व में नगर के मुख्य रेलवे स्टेशन मार्ग, गांधी मूर्ति, लुहारी सराय होते हुए करीब दो बजे प्राचीन बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ के बाहर पहुंची। इससे पहले नगर पालिका कार्यालय के सामने से सैनी समाज का एक अखाड़ा झांकियों में शामिल हुआ। बड़ा मंदिर से अन्य मोहल्ले से आए आठ अखाड़े शामिल हुए। बड़ा मंदिर में मुख्य पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी ने पूरे विधिविधान के साथ हवन पूजन व पूजा अर्चना के बाद अखाड़ों के उस्ताद व खलीफाओं को तिलक लगाकर रवाना किया। रामडोल जुलूस में अखाड़ों व झांकियों के बाद अंत में भगवान श्री कृष्ण का एक भव्य डोला चल रहा था, जिसमें पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी भगवान श्री कृष्ण के पोतड़े लिए बैठे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक देहात विनय कुमार, एसडीएम आशुतोष जैसवाल ,पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें