कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर में चल रही रामलीला मंचन में गुरुवार की रात्रि सुग्रीव बाली युद्ध लीला का मंचन किया गया। सुग्रीव तथा बाली का चरित्र दोनों सगे भाई रजत वर्मा तथा शनि वर्मा ने निभाया। युद्ध देखकर उपस्थित दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।बाली वध के बाद वाली की पत्नी तारा का विलाप देखकर उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं। रामलीला में सचिन मौर्य ने राम ,गगन भारद्वाज ने लक्ष्मण ,विकास शर्मा ने सीता तथा विपिन मौर्य ने हनुमान का किरदार निभाया।रामलीला में देर रात तक दर्शक उपस्थित रहे।