फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक कई नेता मैदान में आए

पार्टी हाई कमान द्वारा गुरुवार को प्रस्तावक व अनुमोदक की पूर्व में निर्धारित संख्या छह में ढील देने के नए आए निर्णय के बाद जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक कई नेता मैदान में आ गए।जिसके चलते यह संख्या 31 तक पहुंच गई। सह जिला चुनाव अधिकारी प्रमोद चौहान ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए 32 पार्टी कार्यकर्ताओं के आवेदन पत्र जमा हुए थे। जिनमें से संजीव त्यागी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। भाजपा ने हाल ही में 30 मंडल अध्यक्ष व 29 जिला प्रतिनिधि बनाए जाने की घोषणा की थी। जिला अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवारों को प्रस्तावक व अनुमोदक बनाने के लिए इन्हीं की जरूरत थी। हालत यह रही कि मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने के लिए पिछले कई दिनों से जिला अध्यक्ष पद के कई दावेदारों ने उनकी परिक्रमा करना शुरु कर दिया था। स्थिति यह रही कि कई प्रस्तावकों व अनुमोदकों ने अपने पसंद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर तो कर दिए लेकिन वह जिला कार्यालय पर उसके साथ जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें