फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में चालान के डर से हेलमेट लगाकर कार चला रहा ये शख्स, पढ़ें क्या है माजरा!

बिजनौर के धामपुर में यातायात पुलिस की नई कारगुजारी देखने को मिली है ।जहां पुलिस ने बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर एक कार पर ही एक हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। वाहन स्वामी को जब कार पर हेलमेट न पहनने की स्थिति में चालान का मैसेज आया तो वह हतप्रभ रह गया। हैरत की बात यह है कि जिस वक्त कार का चालान हुआ तो वह कार धामपुर के एक स्कूल में खड़ी थी। कार पर बिना हेलमेट पहनने का जुर्माना लगने के बाद कार चालक ने अब हेलमेट पहनकर कर कार चलाना शुरू कर दिया है। कार चालक जब हेलमेट पहने कार में बैठकर सड़क पर उतरा तो लोग यह नजारा देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें