बिजनाैर जनपद के नजीबाबाद में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक नवीन कुमार की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने औरक्षमुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांव खलीलपुर निवासी 24 वर्षीय नवीन बाइक से अपनी मां ममता देवी को लेकर जा रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई।नवीन की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां ममता देवी को गंभीर चोटें आईं। घायल ममता को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से भागी ट्रैक्टर ट्राली को तत्काल पकड़ने और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ देश दीपक सिंह ,तहसीलदार अमित कुमार ,थाना प्रभारी जय भगवान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर शव को घटनास्थल से नहीं उठने दे रहे थे।उधर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक घटना के बाद किसान सरकारी चीनी मिल पहुंच गया।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को चिन्हित कर लिया है।