फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में स्योहारा मार्ग पर व्यक्ति का शव मिला, सुबह सैर पर निकले लोगों ने पुलिस को दी सूचना

राजा का ताजपुर में नूरपुर स्योहारा मार्ग पर मंगलवार प्रातः खलिया पुल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मचा जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची शव की पहचान ताजपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर नईम अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन अहमद के रुप में हुई परिजन इसे हत्या मान रहे हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। मंगलवार प्रातः लगभग साढ़े चार बजे नूरपुर स्योहारा मार्ग को ओर घूमने निकले लोगो ने ताजपुर से सौ कदम दूरी पर खलिया पुल के पास सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति के शव को देखा सुचना मिलते ही थाना प्रभारी जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे शव की पहचान ताजपुर मोहल्ला रहमानिया निवासी नईम अहमद पुत्र इस्लामुद्दीन अहमद 45 वर्षीय के रुप में हुई जानकारी लगते बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की मगर उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। पुलिस इस घटना को दुर्घटना मान रही है जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चे तीन लड़की एक लड़का छोड़ा है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना कि नईम सोमवार रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे खाना खाकर घर से निकला था देर रात्रि तक घर न पहुंचे पर उसकी देखभाल शुरु की इधर उधर जानकारी जुटाई लेकिन उसका कुछ नहीं पता चला। प्रातः जब सुचना मिली तो देखने गए परिजनों ने उसकी पहचान की परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। नईम कुछ समय से प्रोपर्टी का काम करता था। नोट - मृतक का फाइल फोटो भी भेजा है एवं भीड़ के फोटो भेजें है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें