फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़: अवैध शिकार, मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए किया गया फ्लैग मार्च, ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील

कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर वन विभाग ने सशस्त्र फ्लैग मार्च कर अवैध शिकार व मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को सतर्क किया। वन गूजर डेरों/ झालों में तलाशी अभियान चलाया। ग्रामों के संपर्क मार्ग पर हूटर बजाकर सतर्कता बढ़ाई। फ्लैग मार्च अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एवं कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित कुमार ग्वासीकोटि के अनुसार फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मानव–वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण, किसी भी प्रकार की अवैध वन्यजीव शिकार (पोचिंग) से संबंधित गतिविधियों की संभावना, घुसपैठ आदि की आशंकाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं निगरानी सुनिश्चित करना है। मेटल डिटेक्टर व अन्य सुरक्षा उपकरणों की सहायता से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना अथवा साक्ष्य खोजने का प्रयास किया जा रहा है। वन क्षेत्र में रहने वाले गूजर परिवारों को आगामी फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए वनाग्नि से बचाव, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जागरूकता संदेश भी दिए गए, ताकि वन संपदा एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें