फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग का छापा: ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों को अंदर जाने की नहीं भी इजाजत

बिजनौर जनपद की धामपुर चीनी मिल में आय कर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार तड़के अचानक छापेमारी की । अधिकारियों के पहुंचते ही चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। चीनी मिल के अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ करा दिए। कार्रवाई का पता करने का प्रयास करने पर कोई सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। मीडिया कर्मियों ने चीनी मिल परिसर के भीतर पहुंचकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो टीम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके फोन कब्जाने का असफल प्रयास किया। कार्रवाई से चीनी मिल में ड्यूटी पर आ रहे कर्मचारियों को चीनी मिल में घुसने की इजाजत नहीं दी । जिसे कर्मचारियों में असंतोष पनप रहा है। चीनी मिल गेट पर विभाग के अधिकारियों ने अपना फोर्स लगा दिया है। जिसकी वजह से कोई भी कर्मचारी अथवा अधिकारी चीनी मिल में प्रवेश न कर पाएं। सूत्रों ने बताया कि टीम में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी आयकर विभाग के हैं। बताया गया कि यह अधिकारी सुबह सवेरे ही चीनी मिल में पहुंचे। और अपना कब्जा जमा कर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि यह कार्यवाही अगले दो-तीन दिन तक जारी रहनी है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही संबंधित टीम ने उनसे पुलिस फोर्स की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें