फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में लाईट उठाने के दौरान जेनरेटर में लगा हाथ, करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

डिंपल सिरोही Updated Wed, 07 May 2025 04:17 PM IST

बिजनौर के धामपुर मार्ग स्थित एक वैंकेटहाल में शादी समारोह में लाइट उठाने के दौरान तार से जेनरेटर के करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर बिलाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस जांच सहित आवश्यक कार्रवाई में जुटी। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गड्ढा कालोनी निवासी बिलाल 16 वर्ष पुत्र साबिर शादी समारोह में बैंडबाजे व बग्घीवाला वालों के पास लाइट या तार पकड़ने के लिए मजदूरी करने जाता था। मंगलवार की रात को भी वह अपने घर से धामपुर मार्ग स्थित एक वैंकेटहाल में चल रहे शादी समारोह में बैंड बग्घीवालों के साथ झूमर की लाइट व तार पकड़ने के लिए गया था।इसी दौरान जेनरेटर का करंट लगने से वह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आनन फानन में किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं सीओ राजेश सौलंकी व थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी हासिल की। सीओ सौलंकी ने बताया कि मृतक के लाइट उठाने के दौरान जेनरेटर का करंट लगने से घटना हुई है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें