बिजनाैर जनपद में कस्बा झालू में स्थित एक तालाब की सफाई के दौरान कुछ सफाईकर्मियों को करीब पांच दिन से लापता 90 वर्षीय मंदबुद्धि एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन महिला के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए, काफी विरोध के बाद पुलिस के समझाने के बाद परिजनो ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।