फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में लगा गंदगी का ढेर, ग्राम प्रधान और मजदूरों ने चलाया सफाई अभियान

राजा का ताजपुर। ग्राम पंचायत ताजपुर में सफाई कर्मी न होने पर गंदगी को देखते हुए ग्राम प्रधान ने मजदूरों द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होते हुए यहां मात्र एक सफाई कर्मी नियुक्त हैं जिस कारण यहां गंदगी के ढ़ेर लग जाते हैं जिसमें ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में फैल रही गंदगी को देखते हुए ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने छः सात मजदूरों को लेकर गांव में सफाई अभियान चलाया जहां सफाई मजदूरों ने कूड़े को ट्रेक्टर ट्राली में भरकर दूर डाला जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। उधर ग्राम प्रधानपति हाजी शमशाद अहमद फरीदी का कहना है कि ग्राम पंचायत ताजपुर की आबादी काफी अधिक है इसमें 15 वार्ड है लगभग साढ़े चौदह हजार वोटर हैं लेकिन काफी समय से एक या दो सफाई कर्मी ही रहते हैं जबकि हम कई बार सफाई कर्मी बढाने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें