उ.प्र श्री अन्न (मिलेट्स) कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय मिलेट्स मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र पर किया गया। उद्घाटन जिला अधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर किया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण में आयोजित हुए मेले में जिलाधिकारी जसजीत कौर के साथ उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. शकुन्तला गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक डा. केके सिंह, डा. पिन्टू कुमार, शिवांगी, जिला उद्यान अधिकारी आर एन वर्मा आदि मौजूद रहे।