फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नगीना में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिजनौर जनपद में नगीना के ग्राम नेजोवली गांवड़ी में स्थित बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है। स्थानीय पुलिस को शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि नगर के ग्राम नेज़ोवाली गांवड़ी में स्थित एक बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका पड़ा है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसकी पहचान कराई तो उसकी पहचान गांव के ही 20 वर्षीय जागेश के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे घर से खाना खाकर बाहर निकाला था। तथा नशा करने का आदी था। पुलिस का कहना है कि शरीर में कहीं भी चोट आदि के निशान नहीं दिखाई दिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है। अभी आत्महत्या किए जाने का सही कारण सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें