फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: असामाजिक तत्वों ने बाग मालिक संग की मारपीट, पशुशाला में आग लगाकर फरार, रस्सी काटकर बचाए पशु

बिजनौर धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक मुकीमपुर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने बाग मालिक के साथ मारपीट की। झोपड़ीनुमा पशु शाला में आग लगा दी। पशुशाला में 12 से अधिक पशु बंधे थे। किसी तरह से पशुओं को पशु शाला से रस्से काटकर उनकी जान बचाई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मिलक मुकीम निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनका गांव में बाग है । वह अपने बाग में पिछले 50 साल से रहते आ रहे हैं। बाग में ही उन्होंने झोपड़ीनुमा पशुशाला बना रखी है। जिसमें एक दर्जन से अधिक संरक्षित पशु पाल रखे हैं। आरोप है कि सोमवार की देर रात कुछ लोग बाग में घुसे। आरोपियों ने पशुशाला में सो रहे परिजनों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने पशुशाला में आग लगा दी। उन्होंने किसी तरह पशुओं को उनके रस्से काटकर में उन्हें आग में झुलस जाने से बचाया। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी बाइकों से आए थे। इस दौरान उन्होंने आरोपियों की एक बाइक के नंबर प्लेट के फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। रात में ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। राहुल का कहना है कि इनमें कुछ लोगों की पहचान हो चुकी है । अधिकांश आरोपी उनके गांव के हैं। उधर पुलिस ने मामले की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें