बिजनाैर के स्योहारा में जयपाल सिंह (72) पृथ्वी सिंह निवासी सिपाहीवाला स्योहारा मंगलवार को दोपहर खेत पर गया था तभी पैर फिसल कर रामगंगा में गिर गया था। काफी देर तक भी नहीं मिलने पर परिजनो ने पुलिस को सूचना दी। पूरी रात पुलिस व ग्रामीणों ने वृद्ध जयपाल की तलाश की। कोई सुराग न मिलने पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचित किया। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश किया।