जनपद बिजनौर के धामपुर ब्लॉक के गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर के ग्रामीणों ने धामपुर तहसील परिसर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुभाष चंद्र ,जयपाल, चंद्रपाल, दयाराम, रिशिपाल ,रमेश सिंह ,हरि सिंह ,उदयराज आदि का आरोप है कि उनकी पंचायत के ग्राम प्रधान अनूप वर्मा और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहदेव ने पंचायत में लोगों की मंशा के अनुरूप विकास कार्य नहीं किए ।जो धन सरकार की ओर से आवंटित हुआ उसे खुर्द करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से इस संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो उन्होंने समय अवधि बीत जाने के बाद जानकारी उपलब्ध कराई ग्रामीणों ने अधिकारियों से रोहित रोहित पवार मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।