कालागढ़ में शुक्रवार सुबह कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में देखते ही देखते एक विशालकाय अजगर जिंदा चीतल को निगल गया। वन विभाग ने चीतल का रेस्क्यू कर घने जंगलों में छोड़ दिया। केंद्रीय कॉलोनी में एक विशाल का अजगर के लपेटे में चर रही एक चीतल गई। अजगर ने शीतल को निगलना शुरू कर दिया। आवासीय आबादी के निकट घाटी इस घटना को देखने के लिए केंद्रीय कॉलोनी निवासी घटनास्थल पर पहुंचने लगे। इसी दौरान वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी एनके रुवाली के साथ मौके पर पहुंच गई। अजगर और जनता में किसी को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे इसको लेकर वन विभाग ने अजगर को घेरे में ले लिया। कुछ देर बाद अजगर के शांत होने पर उसे कर्मचारियों की मदद से घने जंगलों में छोड़ दिया गया। कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि कालागढ़ क्षेत्र में वन्य जीव संरक्षण की यह एक समृद्ध घटना है। वन्यजीवों के प्रकृतावास में इस प्रकार की घटनाएं होना आम है। ऐसी घटनाओं के समय वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना और वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।