फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक युवक का हंगामा, पुलिस से भी उलझा, VIDEO

नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर शनिवार की सुबह कार सवार युवक ने जमकर हंगामा किया। बाइक सवार से कार में हल्की टक्कर होने से नाराज युवक ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से समझाने पर उससे भी उलझ गया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया कि प्रयागराज से एक वैलेनो कार में सवार होकर एक परिवार कहीं जा रहा था। चौराहे के पास एक बाइक कार के अगले हिस्से से हल्के रूप से टच हो गई। जिससे कार का नंबर प्लेट टेढ़ा हो गया। इसको लेकर कार व बाइक सवार उलझ पड़े। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उससे भी उलझ पड़े। जिससे चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाई। जहां कार सवार को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि समझाने के बाद भी विवाद करने पर कार सवार का चालान किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें