फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के दुर्गागंज में एक महीने से जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दी उपकेंद्र घेराव की चेतावनी

मिश्राइनपुर विद्युत उपकेन्द्र के सेमरा गांव में एक महीने से जले ट्रांसफार्मर को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। अभोली ब्लॉक के मिश्राइनपुर विद्युत उपकेन्द्र के सेमरा गांव की गौतम बस्ती में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पहले का जला हुआ है। जिससे पूरी बस्ती में एक महीने से अंधेरा पसरा हुआ है। रात में जहां ग्रामीण लोगों की नींद हराम कर रहे हैं। वहीं दिन के समय गर्मी से उनका हाल बेहाल हो गया है। इसके अलावा लोगों के मोबाइल इत्यादि उपकरण भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। लोग दूसरे बस्ती के घरों में अपना मोबाइल देकर चार्ज करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप था ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद ही तत्काल बिजली विभाग को बताया गया। विभाग ने 24 घंटे के भीतर बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। चेताया कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे उपकेन्द्र का घेराव करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें