कोतवाली के केडवरिया स्थित सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर शनिवार को उच्चके आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार आभूषण की कीमत 65 हजार रुपये है। शंभूपुर गांव निवासी दिनेश पाल केड़वरिया तिराहे के पास किराए की दुकान में सराफा का कारोबार करते हैं। बताया दोपहर दो युवक पल्सर बाइक से उसके प्रतिष्ठान पर पहुंचे। दोनों ने रा कान का झाला, मंगलसूत्र और पायल की मांगी। उनसे बातचीत होने के बाद दुकानदार ने अन्य दुकान से तीनों सामान लेकर आया और उन्हें दिया। बताया कि इसकी कीमत 65 हजार है। उच्चकों ने कहा कि कैश नहीं है। वे आनलाइन पेमेंट करेंगे। दुकानदार ने बताया कि उसके पास आनलाइन की व्यवस्था नहीं है। वह एक नंबर बता रहा है। उस पर पैसा पेमेंट कर दें। जिसके बाद उच्चकों ने सर्राफा कारोबारी को बातों में उलझाते हुए कहा कि कैश कर दिया है और तेजी से बाइक पर बैठकर फरार हो गया। व्यापारी ने दोनों का पीछा भी किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शिकायत मिली है। सीसीटीवी से जांच पड़ताल की जा रही है।