फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में बकाएदारों के यहां धमकी राजस्व टीम, 1.50 लाख की वसूली

बकाएदारों को लेकर राजस्व टीम सख्त हो गयी है। टीम लगातार अभियान चलाकर बकायेदारों पर कार्रवाई के साथ वसूली का कार्य कर रही है। शुक्रवार को ज्ञारपुर राजस्व की टीम व्यापार कर के पुराने बकाएदारों के यहां धमकी। टीम ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरा बकाया जमा करने का अल्टीमेटम दिया। वहीं 1.50 लाख बकाया जमा कराया। तहसीलदार अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तहसील क्षेत्र के एकता ईंट उद्योग, रमन ईंट उद्योग, नागेंद्र कार्पेट और राजाराम के यहां पहुंची। टीम ने संचालकों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। वहीं बकायेदारों से करीब एक लाख 50 हजार का राजस्व वसूला। तहसीलदार ने बकाएदारों को अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा करें, अन्यथा कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में समय रहते व्यापार कर का बकाया जमा कर दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें