फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दफ्तर घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, 35 हिरासत में; VIDEO

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी को ईडी के लगातार परेशान करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद सभी को छोड़ दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कोआर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर ज्ञानपुर ब्लॉक के जोरई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। कार्यालय से कुछ दूर पर पुलिस ने सभी को रोक लिया। करीब 35 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ज्ञानपुर कोतवाली लाई। तीन घंटे बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली न्यायालय के फैसले ने यह सिद्ध कर दिया है कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा लगातार षड्यंत्र के तहत कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास कर रही है, लेकिन न्यायपालिका ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता न कभी डरे हैं और न डरेंगे, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, शिवपूजन मिश्रा, अवधेश पाठक, मनोज गौतम, नाजिम अली, शमशीर अहमद, सुरेश चौहान, महेश चंद्र मिश्रा, राजाराम दुबे आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें