फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में जनता दल यू जिला इकाई की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

भदोही जिले में जनता दल (यू) जिला इकाई की बैठक असनांव बाजार स्थित जनपद कार्यालय में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनपद में सदस्यता अभियान चलाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के बल पर आज पार्टी उप्र में भी अच्छे मुकाम पर खड़ी है। कहा कि आप लोग जनता के बीच जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। कहा कि गत दिनों अयोध्या में हुए बैठक में प्रदेश प्रभारी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने पहले चरण में फरवरी में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जबकि तीनो विस में मिलाकर जिले में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में देवी प्रसाद गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, राजू सरोज एडवोकेट को अनूसूचित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अलाउद्दीन मंसूरी को श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि दीपक तिवारी को मुख्य संगठन का जिला उपाध्यक्ष व अरविंद कुमार बिंद को जिला सचिव मनोनीत किया गया। संचालन परवेज हसन सीबू ने किया। बैठक में मेराज अहमद, निलेश राय, मोनीस हसनैन, महेश कुमार यादव, समद अंसारी, अरविंद कुमार, आजाद अली, रमेश सरोज, अंकुर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें