दिल्ली में करीब 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने और मिल्कीपुर उप चुनाव में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हो गए हैं। शनिवार को जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने इसे सुशासन और विकास मॉडल की जीत बताई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर ढोल-नगाड़े के साथ कायकर्ताओं ने नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से दिल्ली में जीत मिली। जिस तरह से पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है, इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा के साथ है। गोपीगंज में ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास मॉडल को दिल्ली की जनता ने देखा। आप की गलत नीतियों से परेशान होकर लोगों ने भाजपा को प्रचंड जीत दी। मौके पर संतोष पांडेय, विनय श्रीवास्तव, संतोष सिंह, गोवर्धन राय, प्रवीण सिंह, गोरेलाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अश्वनी अग्रवाल, दीपक अग्रहरि, श्रवण पांडेय, दीपक गिरी, विशाल गुप्ता आदि रहे। गोपीगंज नगर के सदर मोहाल के व्यापारियों ने दिल्ली में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनने पर पटाखा फोड़ और मिठाई बाटकर कर खुशियां मनाई। मौके पर मनोज गुप्ता, डॉ. आनंद कुमार गुप्ता,मुकुंद लाल, मनोज साहू, पंकज उमर, किशन लाल, कोमल मोदनवाल, विभोर गुप्ता,सतीश गुप्ता, रत्नेश साहू आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, चकचंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर दिल्ली की जीत पर खुशी जताई। मौके पर कुंजबिहारी मिश्र, राजेश दूबे, महेंद्र पांडेय, राजेंद्र मिश्र आदि रहे। मोढ़ और बनकट में दीपक पाठक, वतन दुबे, राजबली पांडेय, गौरी शंकर मिश्र, राहुल मिश्र आदि ने खुशी का इजहार किया।