सुरियावां क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में शुक्रवार केा आजाद स्पोर्ट्स क्लब व भानुप्रताप क्रिकेट एकेडमी झूंसी प्रयागराज के बीच हुए मैच में आजाद स्पोर्ट्स ने भानु प्रताप एकेडमी झूंसी को पांच विकेट से शिकस्त दी। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानुप्रताप क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए। जिसमें रुद्रेश मिश्रा ने 48 रन,रीषी ने 27 रन व अंकुर ने 26 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में अवनीश मिश्रा व प्रियांशु यादव ने 2-2 विकेट, वैभव सोमवंशी, आयुष यादव व मोनू यादव ने 1-1 विकेट लिए। जबाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की शुरुआत काफी विस्फोटक रही प्रारंभिक बल्लेबाज शिवांश पाण्डेय ने 21 गेंद पर 41 रनों की धुंआधार बल्लेबाजी की। जिसकी बदौलत 27.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा संदीप कुमार ने 38 रन, कुनाल सिंह ने 24 रन व अवनीश मिश्रा ने 23 रनों का योगदान किया। प्रयागराज की तरफ से गेंदबाजी में दिव्यांशु ने 2 विकेट, अमित व रुद्रेश ने 1-1 विकेट लिए। जिला कोषागार में कार्यरत लेखाकार मथुरा प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर अमर सिंह, गोविंदा यादव, राजकुमार यादव हर्ष सिंह आदि रहे।