फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर परिस्थिति से निपटने के लिए खुद रहना होगा तैयार, 150 छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

प्रगति चंद Updated Sat, 20 Dec 2025 10:50 AM IST

आज हमें हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम रहना होगा। इसके लिए हमें खुद हर स्तर से तैयार रहना पड़ेगा। आपात परिस्थिति से निपटने के लिए हमें हर समय अपने आपको तैयार रखना होगा। इसके लिए आत्मरक्षा का गुर सीखना बहुत जरूरी है। अमर उजाला की ओर से अपराजिता मुहीम के तहत बीपीएमजी, अबरना में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की प्रिंसिपल मिस्फा अंसारी ने कही। जिला ताइक्वाइंडो संघ के सचिव सत्यम शुक्ला के नेतृत्व में उनकी टीम के ताइक्वाइंडो खिलाड़ी रोहित बिंद, मानसी कौशल और निलेश कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। ताइक्वाइंडो खिलाड़ियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे बताया कि किस तरह से वह रास्ते में अपने आपको सेफ रख सकती है। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की उस तकनीक के बारे में बताया गया, जिसमें अगर कोई उनके बाल पकड़ा है, गला या कमर या फिर कंधे पर हमला करता है तो वह किस तरह से अपना बचाव कर सकती हैं। सचिव सत्यम शुक्ला ने बताया कि सेल्फ डिफेंस में सबसे जरूरी हमारी मजबूत पकड़ और तकनीक काम आती है। जिससे कि आप सामने वाले पर हावी हो सकती हैं। इस दौरान किरन दुबे, कंचन, आकाश गुप्ता, काजल यादव, रिया पांडेय, अवंतिका यादव, अंशिका सिंह समेत कुल 150 बच्चियां मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें