कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में सैलून कारीगर पर गोली चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मूड़घाट के पास मुठभेड़ में धर दबोचा। उनमें एक के पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से अवैध असलहा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों में मोहम्मद शमीम उर्फ गुड्डू निवासी डोढ़ाऊपुर थाना नगर, आदित्य चौधरी निवासी कमठाइयां थाना नगर और अजीत यादव निवासी अवस्थीपुर सुदामागंज थाना कप्तानगंज शामिल हैं।