राम जानकी मार्ग के किनारे बने रेनकट की खबर प्रकाशित होते ही जिम्मेदार विभाग हरकत में आ गया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर रेनकट भरवाने का कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क के किनारे गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।