गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर दसवें दिन लगातार धरना जारी रहा धरने को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण ही किसानों को अपनी मांग पूरी करने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है और कोई भी अधिकारी किसानों की पीड़ा सुनने को नहीं पहुंचा है। कहा कि मिल चलाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर मिल चलाने की मांग की जाएगी। साथ ही शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर डीएम से मिलकर ज्ञापन देकर मिल चलाने, श्रमिकों , किसानों के बकाया भुगतान की मांग भी की जाएगी।