नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने आज कंपोजिट विद्यालय खुटहन में ओपेन जिम और झूले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पठन पाठन तथा खेल कूद की सुविधाएं बढ़ाने के लिए नगर पंचायत कटिबद्ध है। सभी परिषदीय विद्यालयों को संसाधन युक्त बनाया जाएगा। श्रीमती राना ने कहा कि नगर पंचायत के दो विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की बाउंड्रीवाल, डिजिटल क्लास, और कमरों में टाइलीकरण का कार्य नगर पंचायत द्वारा पहले ही कराया जा चुका है।