बस्ती जिले के 34 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की गई। तेज बारिश के बावजूद परीक्षार्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतार लगी रही। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद भी अभ्यर्थियों को बारिश के बीच ही बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान डीएम कृतिका ज्योत्स्ना और एसपी ओमवीर सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।