नगर थाना क्षेत्र के रिठिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही एक प्राइवेट बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई।