जिले के बभनान क्षेत्र स्थित एक चर्च में रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगने से हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना के दौरान कुछ स्थानीय लोग चर्च पहुँचे और आरोप लगाया कि वहां छिपकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस बल चर्च पहुँच गया और किसी तरह मामला शांत कराया।