बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के उर्स-ए-रजवी के पहले दिन बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम एजेंडा जारी किया। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए मुसलमान हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। मगर हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वाली राजनीति बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मौलाना ने कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले से सेक्युलर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की बात कही है। ये कानून और इसी तरह दूसरे कानून जो शरीयत में हस्तक्षेप करते हैं। उसको भारत का मुसलमान मानने के लिए तैयार नहीं है। मुस्लिम जमात ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है।