फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ताजुश्शरिया के कुल के साथ उर्स मुकम्मल, जायरीन की होने लगी वापसी

बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के सबसे बड़े मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया कुल की रस्म के साथ मुकम्मल हो गया। इसके लिए मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा में जलसे के दौरान जहां मुस्लिम मुद्दों पर सरकार से शिकायत जताई गई, वहीं समाजी और मजहबी मामलात पर चर्चा की गई। दो दिवसीय उर्स में देश-विदेश से हजारों जायरीन पहुंचे। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां व जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां निगरानी की कुल की रस्म अदा की गई। मौलाना गुलजार रजवी ने कार्यक्रम की निजामत की। इसी के साथ जायरीन की वापसी शुरू हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें