फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- बिहार में फिर बनाएंगे सरकार, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Sat, 08 Mar 2025 10:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता का समर्थन वर्तमान सरकार को है। वहां फिर एनडीए की सरकार बनेगी। जिस गठबंधन में हम हैं, उसमें पांच विनिंग कॉम्बिनेशन हैं। बिहार में 225 से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएंगे। विपक्षी दलों पर उन्होंने कहा कि वे दिन में सपने देख रहे हैं। 90 के दशक के जंगलराज को कोई भूला नहीं। बिहारी प्रवासी बनने के लिए विवश रहे। शिक्षित परिवार उस दौर को वापस नहीं लाना चाहते।

चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति को साधने के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ाने का कार्य विपक्ष कर रहा है। इससे समाज में असंतोष बढ़ेगा। जातिगत बंटवारे से देश को नुकसान होगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को बरेली के बीएल एग्रो इंडस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए। इसके बाद वह मीडिया से भी मुखातिब हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें