फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर निकली शोभायात्रा

बरेली में भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के दोनों ही जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांति धारा स्वर्ण कलशों से किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने झंडी दिखा कर की। जैन मंदिर बिहारीपुर से शुरू हुई शोभायात्रा इस्लामियां मार्केट, अनाथालय रोड़, पटेल चौक, जैन मन्दिर रामपुर बाग पहुंची, जहां पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक जयकारों के बीच किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा बरेली कॉलेज, नगर निगम मार्केट, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा, घंटाघर होते हुए वापस जैन मंदिर बिहारीपुर पर संपन्न हुई। जगह-जगह भक्तों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें