फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस की धमकी से घबराई महिला की हार्टअटैक से मौत, हंगामा-नारेबाजी

बरेली के इज्जतनगर थाने के तुला शेरपुर में मंगलवार को महिला शीतल की हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतका के पति संजीव समेत मोहल्ले के लोगों ने कभी पार्षद के पति तो कभी पुलिस पर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। संजीव ने बताया कि गली के लोगों ने हाल ही में मंदिर का निर्माण कराया है। नवदुर्गा पर वहां मूर्ति की स्थापना करनी थी। गली की सड़क काफी खराब थी। इसे सही कराने को गली की कई महिलाएं मोहल्ले की पार्षद के पास गई थीं। वहां इनकी पार्षद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पार्षद का पति घटना के बाद से लड़कों के साथ गली के चक्कर लगा रहा था। उसके कहने पर चीता पुलिस भी गली के चक्कर लगा रही थी। आरोप है कि दुकान पर सामान लेने गई शीतल को गली के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने धमका दिया। इसके बाद शीतल घर आकर बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। फिर शव घर लाकर परिजनों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें