फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस की पाठशाला में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताए सफलता के मंत्र

मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 07:39 PM IST

बरेली के एमबी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया। एसएसपी ने विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं पर भी बात की। उन्हें बताया कि अंक महज एक संख्या है। अतिरिक्त अंक लाने के लिए खुद पर मानसिक दवाब न बनाएं। न ही अभिभावक बच्चों की किसी अन्य से तुलना करें। उन्होंने कहा, दसवीं का रिजल्ट महत्वपूर्ण है लेकिन यह ही जीवन नहीं है। आपमें असंख्य प्रतिभा है। उसे पहचानिए और निखारने पर काम करिए। इसके जरिए आपकी पहचान बनेगी। मेहनत हमेशा करिए यही आपको आगे लेकर जाएगी। कार्यक्रम में साइबर थाना इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने साइबर क्राइम से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता से जुड़ी कई अहम बातें भी बताईं। डीप फेक के जरिए किस तरह साइबर अपराध बढ़ रहा है इसके बारे में भी बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें